फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कालू बाबा की शोभायात्रा निकाली

Sat, 10 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
महार्षि कालू बाबा के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के झिंझाना में कश्यप समाज की ओर से महर्षि कालू बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ सपा नेता भारत कश्यप ने फीता काटकर और मास्टर कृष्णपाल कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शोभायात्रा शिव मंदिर ताड़वाला से शुरूकर मुख्य बाजारों से होकर वापस शिव मंदिर पर संपन्न हुई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कश्यप समाज ने महर्षि कालू बाबा की जयंती मनाई। कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल, जिला पंचायत सदस्य सुनील चौधरी ने हवन पूजन किया। शोभा यात्रा में बैंड बाजों के साथ शिव पार्वती, राधा कृष्ण, राम-केवट आदि सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली गईं। 

शोभा यात्रा में चरणसिंह कश्यप, डॉक्टर गुलाब, दिलदार सैनी, नरेश कश्यप, सुभाष, नारायण कश्यप, अशोक, गोपाल चरण, बिजेंद्र, डॉक्टर रामनिवास, विजयपाल, श्यामसिंह प्रधान शिवनगर, विकास कुमार, विनोद कश्यप प्रधान पति रजाक नगर, सुरेशपाल, बाबूराम, सहपाल कश्यप आदि का सहयोग रहा। शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें