फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: श्रद्धा, सम्मान के साथ मनाया महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस

Fri, 26 Dec 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में झिंझाना रोड पर बलिदान दिवस पर महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते जाट समाज
विज्ञापन
शामली। महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने उनके द्वारा राष्ट्र के लिए किए गए बलिदानों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में स्थित महाराजा की प्रतिमा पर प्रबंधक श्यामपाल सिंह और शिक्षकों ने माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर हवन हुआ। वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के शौर्य, वीरता, त्याग और दूरदर्शी नेतृत्व का स्मरण किया तथा उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में विनोद शर्मा, प्रशांत, मयंक, प्रवीण कुमार, मुकुल, विकास, शैलजा, मंजू, नेहा वंशिका, राची, ललिता, विपिन मलिक, अवनीश आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट के निकट महाराजा सूरजमल चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदानों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल का योगदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। रविंद्र तोमर, रविंद्र कालखंडे, राजवीर वर्मा, मास्टर रणवीर सिंह, सचिन राणा, प्रदीप मालिक, प्रदीप तरार, कमल राज, बिल्लू, सागर कालखंडे, हर्ष कालखंडे रहे।
राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय संरक्षक प्रमेंद्र सिंह नंबरदार के करनाल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव सचिन चौधरी ने कहा आज के समय में हमें अपने बच्चों में अपने पूर्वजों के संस्कार डालने चाहिए। रामसुख चौधरी, चंद्रशेखर, प्रवीण निर्वाल, अंकित, पंकज सरोहा, विकास चौधरी, राजवीर सिंह, यशपाल, प्रभात मलिक, धीर सिंह, सचिन सरोहा, ब्रजपाल सिंह रहे।

शामली में झिंझाना रोड पर बलिदान दिवस पर महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते जाट समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें