फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र रक्षा में महाराजा सुहेलदेव का अहम योगदान

विज्ञापन
कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में महाराजा सुहेलदेव की जयन्ती व बसंत पंचमी मनाते रासेयो क? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
राष्ट्र रक्षा में महाराजा सुहेलदेव का अहम योगदान
विज्ञापन

शामली, कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाराजा सुहेलदेव की जयंती और वसंत पंचमी के पावन अवसर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर चमनलाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा एवं राजा सुहेलदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला नोडल अधिकारी अजय बाबू शर्मा ने बताया कि हिंद की पावन धरा वीर सपूतों की जननी रही है। राजा सुहेलदेव उन्हीं में से एक थे, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अहम योगदान दिया। डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह प्रशंसनीय पहल है जिसके माध्यम से हम गुमनाम सेनानी को नमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रीनू ने आह्वान किया कि हमें महाराजा सुहेलदेव जैसे राष्ट्रभक्तों के योगदान को नहीं भूलना चाहिए छात्रा सुष्मिता ने महाराजा सुहेलदेव का जीवन वृत्त पढ़ा। नासिर, चीनू, सदफ आदि ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन सुनैना ने किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश कुमार, छात्रा इशिका राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें