फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीएचसी शामली में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप आयोजित किया गया। कैंप में दिव्यांगजनों की जांच कर प्रमाणपत्र जारी किए गए। मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों को उनके अधिकारियों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कैंप में जिला नोडल अधिकारी डॉ. अथर जमील ने दिव्यांगजनों को सर्दी से बचाव, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सावधानी बरतने के तरीके बताते हुए जागरूक किया। चिकित्सकों के पैनल ने दिव्यांगजनों के प्रमाण बनाए गए और जिनके प्रमाणपत्र में त्रुटि थी, उन्हें ठीक कर नए प्रमाणपत्र बनाए गए।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को शिक्षा, समानता समेत सभी तरह के अधिकार है। इस दौरान वृद्ध कैंप भी लगाया गया, जिसमें वृद्धजनों के स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। मौके पर एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार हांडा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विनोद, डॉ. जगमोहन, सीएचसी प्रभारी डॉ. रामनिवास, रोशी फातिमा, डॉ. उपकार मलिक, डॉ. सोमपाल सिंह, हनीफ, नेहा, वेदपाल और ममता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें