फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा प्रबंधक को धमकी से रोष

Sun, 11 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौलाना को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में मदरसा प्रबंधक से दो युवकों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर लोगों में गुस्सा बन गया। मदरसा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में मोहल्ला करबला स्थित मदरसा इस्लामिया हिफजुल कुरान के प्रबंधक कारी सनाउल्ला गांव के कुछ लोगों के साथ रविवार दोपहर मदरसे में बैठे थे। इसी बीच गांव के ही दो युवक मदरसे में पहुंचे । आरोप है कि युवकों ने मदरसा प्रबंधक से गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। शोर-शराबा होने पर दोनों युवकों ने मदरसा प्रबंधक को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

इसके बाद मदरसा प्रबंधक के साथ हुए व्यवहार की सूचना ग्रामीणों को लगी, तो लोगों में रोष व्याप्त हो गया। सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। इसी बीच सूचना पर कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में मदरसे के मुतवल्ली नफीस ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें