फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली महोत्सव में लखनऊ की कुर्ती, बदायूं की चुन्नी की धूम

Mon, 10 Mar 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में आयोजित शामली महोत्सव में प्रदेश के अलग स्थानों से आए उत्पादकों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए। लखनऊ की कुर्ती और बदायूं की बनी चुन्नी लोगों को खूब पसंद आई।
विज्ञापन

एक स्टॉल पर लखनऊ की बनी हुई लेडीज कुर्ती बेची जा रही थी, महिलाओं ने कुर्ती खरीदती नजर आई। विक्रेता राहुल पाठक ने बताया कि लखनऊ की कुर्ती 550 रुपये की है। बदांयू जनपद से आए शाकिब ने चुन्नी का स्टाॅल लगा रखा था। चुन्नी काफी आकृर्षक रही, जिनकी कीमत 600 से 800 रुपये तक रही। ई-कॉस्टर, टेबल मैट भी लोगों को पसंद आ रहे थे। मेरठ के आसिफ ने खादी की जेंट्स कुर्ती का स्टॉल लगा रखा था, कीमत 250 रुपये रही व लंबे कुर्ते की कीमत 500 रुपये तक रही। मुजफ्फरनगर के आशीष ने जैकेट का स्टॉल लगाया, कीमत 1500 रुपये तक रही। इसके अलावा खतौली के उमरपुर गांव के युवा द्वारा आर्गेनिक गुड़ का स्टॉल लगाया, कीमत 120 रुपये किलो रही। हापुड़ की बेड सीट की धूम नजर आई। कीमत 250 से 500 रुपये तक रही। मुजफ्फरनगर की चप्पल भी महिलाओं ने खूब पसंद की, जिसकी कीमत 250 रुपये रही। इसके अलावा महोत्सव में पेस्टीसाइड, इफको कंपनी का भी स्टॉल रहा। इसके साथ नेचुरल शहद के भी कई स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें