शामली। सेंट फ्रांसिस स्कूल के पूर्व छात्र रहे लेफ्टिनेंट बसंत तोमर को सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
बुधवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि डीएम ओपी वर्मा और एसपी विजय भूषण ने लेफ्टिनेंट बसंत तोमर को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य फादर शिनोज ने बताया कि बसंत ने 2011 में यहां से 12वीं की परीक्षा पास की थी।
एनडीए में चयनित होने के बाद पूणे में बसंत की ट्रेनिंग हुई और आईएमए देहरादून से बसंत को लेफ्टिनेंट की रैंक मिली। फादर शिनोज ने भी दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।