फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

Thu, 17 Dec 2015 01:06 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में विजय दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


बुधवार को सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में विजय दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के ही दिन 1971 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर अभूतपूर्व विजय प्राप्त की थी। यह युद्ध इसलिए खास है, क्योंकि इसमें किसी भी सैनिक की कुर्बानी नहीं हुई और युद्ध जीता गया। शाईजू नायर, अरविंद शर्मा, नीलिमा शर्मा, नीलम पराशर, सीमा पांचाल, निशा आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें