फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज से शोपीस बने विद्युत उपकरण

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते बिजली संकट भी गहराने लगा है। हालांकि शहरों में कटौती ज्यादा नहीं है, लेकिन कुछ दिनों से शहर के अधिकांश स्थानों पर लो वोल्टेज की समस्या बन गई है। शहर के माजरा रोड, भाकू मंदिर वाली गली, भिक्की मोड़, एमएसके रोड, शिव मूर्ति के अलावा शहर के मोहल्लों में बहुत लो वोल्टेज आ रही है।
विज्ञापन

माजरा रोड के भाकू मंदिर वाली गली के लोगों ने बताया कि उनके यहां 140 वोल्टेज आ रही है। ऐसे में  एसी तो दूर कूलर भी नहीं चल पा रहे हैं। कभी कभी तो वोल्टेज 100 तक पहुंच जाती है। पंखे भी काफी मंदे चलते हैं। इनर्वटर भी चार्ज नहीं हो पा रहे। इसके अलावा बार बार लाइन में ट्रिपिंग भी आ रही है। जिससे आपूर्ति बाधित है। उधर, थानाभवन के हसनपुर लुहारी गांव के बिजलीघर में विद्युत सप्लाई के लिए दो मशीनें रखी हैं। इनमें से एक मशीन कुछ समय पूर्व खराब हो गई थी तो दूसरी मशीन चार दिन पहले खराब हो गई। इससे गांव की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। हालांकि, अधिकारियों ने कामचलारू व्यवस्था से तीन दिन बाद गांव की विद्युत व्यवस्था को चालू कर दिया। लेकिन, अब गांव में मात्र सात से आठ घंटे ही सप्लाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के बिना पानी से भी काफी परेशानी हो रही है। अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाह ने बताया कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र विद्युत सप्लाई सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें