फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिला कारागार से अचानक फरार हुआ कैदी, तलाश में जुटा जेल प्रशासन

Fri, 31 May 2019 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जेल-प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर जेल प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विचाराधीन कैदी जेल से अचानक गायब हो गया। कैदी की काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


मुज़फ्फरनगर जिला कारागार से विचाराधीन बंदी के अचानक गायब होने से जेल प्रशासन में खलबली मच गई। बताया गया कि शुक्रवार को सुबह के समय कैदी कारागार में ही मौजूद था लेकिन दोपहर मिलाई के बाद हुई गिनती में वह गायब मिला। 

जानकारी के अनुसार शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र के मोहल्ला शाहलाल निवासी दिलशाद उर्फ निन्ना पुत्र नियामत अली, जिला कारागार में 11 नंबर बैरक में बंद था। दोपहर में हुई गिनती में जब वह अनुपस्थित मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह मिलाई करने आए लोगों के साथ फरार हो गया। जेल प्रशासन उसकी तलाश में जुट गया है। कैदी दिलशाद को पुलिस ने 26 मई 2019 को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें