बाबरी क्षेत्र के एक गांव का शादीशुदा युवक देशपाल (45) पांच बच्चों का पिता है। उसके साथ जहर खाने वाली किशोरी की उम्र केवल 15 साल है। दोनों लव स्टोरी हैरान करने वाली है। दोनों बावली अंडरपास के समीप बेसुध पड़े हुए मिले। पुलिस ने दोनों का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल और फिर मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
देशपाल कश्यप और पड़ोसी गांव की अनुसूचित जाति की किशोरी के परिवार वाले एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। देशपाल कश्यप शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे भी हैं। ईंट भट्ठे पर मजदूरी के दौरान देशपाल और किशोरी के बीच बातचीत हो गई। अब ईंट भट्ठा बंद होने पर दोनों अपने-अपने गांव जाकर रहने लगे। बताया कि 13 सितंबर को किशोरी और देशपाल लापता हो गए। परिवार वालों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
देशपाल और किशोरी सोमवार सुबह को बावली अंडरपास के समीप बेसुध हालत में पड़े मिले तो पुलिस ने पहचान होने पर उनके परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। किशोरी के परिजनों ने सोमवार सुबह ही बाबरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर करने पर किशोरी की वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके कुछ घंटों पर देशपाल को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
ये बोले एसपी
युवक और किशोरी को मेरठ मेडिकल भर्ती कराया गया। वहां दोनों की मौत हो गई। जांच में जिस तरह की बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- एनपी सिंह, एसपी शामली
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: शादी के 20 दिन बाद मायके आई विवाहिता, पड़ोस के प्रेमी संग गई, घरवालों के साथ कर गई ये काम