फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News : प्रेम विवाह करने वाले युगल को जान का खतरा, एसपी से मिलकर लगाई सुरक्षा की गुहार

Sat, 03 Feb 2024 05:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में प्रेम विवाह करने वाले युगल ने एसपी से मिलकर जान का खतरा जताया है। युवती ने कहा कि उसके विवाह से परिजन नाराज है। युगल ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में प्रेम विवाह करने वाले युगल ने एसपी अभिषेक से मिलकर परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी युवक और गाजियाबाद निवासी युवती शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची। युगल ने एसपी से मिलकर बताया कि उन दोनों ने परिजनों की रजामंदी के बिना प्रेम विवाह किया है। युवती ने कहा कि उनके विवाह से उसके परिजन उससे नाराज है। युवती ने बताया कि वह बालिग है।

आरोप लगाया कि उसके परिवार के लोग गाजियाबाद पुलिस से मिलकर उन्हें धमकी दिलवा रहे हैं। युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने शहर कोतवाली प्रभारी को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यह मामला जानकारी में आया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?
विज्ञापन

मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
शहर के मोहल्ला रामसागर निवासी सविता ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मोबाइल उसके घर में रहने वाले किरायेदार सन्नी निवासी रामसागर ने चोरी कर लिया था। तलाश के दौरान सन्नी से मोबाइल बरामद हुआ है। इसके बाद सविता व उसके परिजनों ने आरोपी सन्नी को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर सन्नी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें