फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धूमधाम से निकाली भगवान शिव की बरात

Fri, 29 Nov 2024 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में चैतन्य द्वादश ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शोभा यात्रा में सजी भोले शंक
विज्ञापन
शामली। द्वादस शिव ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह के छठे दिन भगवान आशुतोष की 12 ज्योतिर्लिंग के रूप में बैंड बाजो और सुंदर झांकियों के साथ शहर में भव्य बरात निकाली गई। शिव बरात का स्वागत करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में दुकानदारों-व्यापारियों और नागरिकों ने बरात का फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया ।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्री हरि कृपा ट्रस्ट एवं श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में कथा व्यास अरविंद दृष्टा महाराज के सानिध्य में द्वादश शिव ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में छठे दिन द्वादस शिव ज्योतिर्लिंग के साथ भगवान आशुतोष बरात शहर के हनुमान अग्रसेन बारात घर से रवाना हुई।
बरात में भगवान शिव के भक्त नंदी, मां दुर्गा की डांडिया झांकियां, मां का दरबार, रामलला 11 कलाकार झांकियों, बैंड बाजों की धुन पर थिरक रहे थे।
बरात हनुमान धाम से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, अग्रसेन पार्क से अस्पताल रोड से होती हुई महाराजा अग्रसेन भवन में समाप्त हुई। शिव बरात में भगवान आशुतोष का जयकारा गूंजता रहा। शहर के हनुमान रोड, वर्मा मार्किट, अग्रसेन पार्क समेत कई स्थानों पर दुकानदारों ने बरात का फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

भारतीय अग्रवाल समाज के मार्गदर्शन में शिव बरात में अशोक गोयल, मनोज गर्ग, अध्यक्ष विवेक बंसल का सहयोग रहा। श्री अरविद दृष्टा महाराज शिव बारात में रथ पर विराजमान रहे। इस मौके पर श्री हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, रमेश धीमान, अनिल संगल, नरेंद्र गोयल, घनश्याम दास तायल, अमित प्रजापति, शिवकुमार मित्तल, शिवकुमार, विनय कुमार संगल, कार्यक्रम संयोजक यशपाल पंवार मौजूद रहे।

शामली में चैतन्य द्वादश ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शोभा यात्रा में सजी भोले शंक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें