फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में पहली बार होगा शामली महोत्सव

Fri, 29 Nov 2024 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। पहली बार जिले में शामली महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों से लेकर स्थानीय संस्कृति के बारे में लोग जानकारी हासिल कर सकेंगे। जल्द ही महोत्सव की तारीख निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि जनपद स्तरीय महोत्सव में भारतीय संस्कृति, शिल्पकला, परिधान, लोक संगीत, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला बनने के बाद से पहली बार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शन भी लगवाई जाएगी। साथ ही कृषि मेले, स्टॉल भी लगाए जाएंगे। विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। खास बात यह रहेगी कि जनपद के इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सोशल मीडिया व वीडियो के माध्यम से आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में लोगों को जानकारियां दी जाएंगी, ताकि वह भी इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें