सादगी के साथ मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव
शामली। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर घरों और मंदिरों में भगवान परशुराम जयंती सादगी के साथ मनाई गई। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। हवन, पूजन और आरती के साथ घरों में प्रसाद वितरण किया गया।
शहर के श्री हनुमान धाम पर स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में शुक्रवार को सुबह 9 बजे पंडित वीरेंद्र द्विवेदी ने हवन और पूजन कराया। मोहल्ला ब्राह्ममणान के बड़ाबागड़ में पंडित प्रेम किशोर कोठारी के आवास पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। हवन, पूजन, आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर उपासना कोठारी, मुकेश चंद कोठारी, देवेंद्र शर्मा, रक्षित कोठारी मौजूद रहे। मोहल्ला गुजरातियान में काका भवन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हवन पूजन किया गया। इस मौके पर उपेंद्र द्विवेदी, सलिल द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद क्षेत्र के चंदेना माल गांव में लोगों ने घर पर रहकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया। सर्व ब्राह्मण महासभा शामली के जिला प्रभारी सूरज शर्मा व जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया। कार्यक्रम में सूरज शर्मा, मोनू शर्मा, अजीत शर्मा, करण शर्मा, सौरभ शर्मा, उमेश शर्मा, अनुज शर्मा, अंकुश शर्मा, अभिषेक शर्मा, विनीत शर्मा, विशाल शर्मा आदि रहे।