फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर लंबा जाम

विज्ञापन
शामली मेरठ मार्ग पर वाहनो से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार सुबह से लेकर शाम तक लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन जाम रहने से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से आने वाली हरियाणा-यूपी रोडवेज और प्राइवेट बसें भी फंसी रहीं। रोडवेज बस अड्डे तक आने में कई घंटे लग गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह होते ही मेरठ-करनाल हाईवे पर हल्के और भारी वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम के हालात बन गए। हरियाणा-पंजाब की ओर से ज्यादा वाहन आने से कई किमी तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। शहर के यमुना नहर पुल से लेकर विजय चौक, अजंता चौक, बुढ़ाना रोड, फाटक, रेलपार, गुरुद्वारा तिराहे तक वाहनों के जाम से सहारनपुर-मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर आने जाने में हरियाणा और यूपी रोडवेज बसों को एक घंटे से लेकर दो घंटे लग गए।
शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि सहारनपुर, मेरठ-मुजफ्फरनगर से शामली रोडवेज बस अड्डे तक आने में बसें घंटों जाम में फंसी रही हैं। शामली बस अड्डे में सवारियों को जम घट लगा रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें