फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व

Tue, 14 Jan 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में पंजाबी कॉलोनी के रघुनाथ मंदिर लोहडी पर पूजन करते श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
शामली। जनपद में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर में लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की। इस अवसर पर घरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को लोहड़ी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। शहर के लोगों ने पंजाबी समाज के लोगों के साथ लोहडी पर्व मनाते हुए बधाई दी। उन्होंने एक दूसरे को मूंगफली, रेवडी, गजक व मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। रेलपार पंजाबी काॅलोनी रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई और मूंगफली, रेवड़ी व पॉपकार्न की लोहड़ी में आहुति दी गई। इस दौरान सभी को एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए त्योहार की बधाई दी। बच्चों और महिलाओं ने घरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए व मूंगफली व रेवड़ी का वितरण किया।
नए विवाहित जोड़ों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने खुशी के गीत गाए। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, कथा वाचक दिनेश पाठक, रवि पाठक, पंडित बल्लव कौशिक, राजेश, अशोक ठकराल, सुभाष, यशपाल, ओमप्रकाश, संजू, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें