फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार को 20 मीटर तक घसीटकर ले गया टैंकर

विज्ञापन
जलालाबाद के गंगोह चौराहा पर मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार ।
विज्ञापन
जलालाबाद। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गंगोह चौराहे पर दूध से भरे टैंकर की चपेट में आ गई। टैंकर कार को 20 मीटर घिसटकर ले गया , जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार परिवार के बच्चों समेत छह सदस्य बाल बाल बच गए और बड़ा हादसा होने बचा।
विज्ञापन

रविवार को परवेज आलम अपने भाई दानिश, पत्नी शगुफ्ता और बच्चों अहमद, अल्तमश और जैद के साथ दिल्ली से अपने घर देहरादून लौट रहे थे। कार दानिश चल रहा था। जलालाबाद के गंगोह चौराहे के निकट दूध लेकर बुढाना से ननौता जा रहे टैंकर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार को लगभग 20 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद ट्रक चालक सौरभ ने ट्रक को रोका। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर और उसके सौरभ निवासी गढ़मुक्तेश्वर को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें