फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से विद्यालयों में होगी तालाबंदी

Thu, 30 Aug 2018 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
शामली तहसील में धरने पर बैठे राज्यकर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। पुुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिले के राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों का प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार दूसरे दिन जारी रहा। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में तालाबंदी करके कलक्ट्रेट में धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, संयोजक इसरार खां के नेतृत्व में सुुबह दस बजे कार्य बहिष्कार करते हुए कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर, प्राथमिक, सीनियर बेसिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षकों और मातृत्व शिशु कल्याण विभाग कर्मचारी और अमीन धरने पर बैठे। राजीव शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक व जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश राठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनानी होगी। जिसमें मुख्यालय कर्मियों को भी जोड़ते हुए आंदोलन को सफल बनाना होगा। संगठन की महामंत्री उषा व बाल कृष्ण शर्मा, पंकज राणा ने विचार व्यक्त किए।



वक्ताओं ने शुक्रवार को सुबह दस बजे स्कूलों की तालाबंदी करते हुए कलक्ट्रेट में धरना स्थल पर भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। संचालन मंच के संयोजक इसरार खान ने किया। मौके पर इस अवसर पर इसरार खान, लोकेश चौधरी, उषा देवी, कृष्ण कुमार, राजीव शर्मा, सुनीता, ओमसुधा, संतोष कुमार, अफसर जहां, विमलेश, अमरेश, सुरेश, मीना, नीलम, शारदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




आरके और वीवी पीजी कालेज में शिक्षण कार्य का बहिष्कार
शामली। माजरा रोड स्थित वीवी पीजी कालेज में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ तथा कर्मचारी शिक्षक महासंघ के संयुक्त आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शहर के वीवी पीजी कालेज के शिक्षकों ने शिक्षण कार्य बहिष्कार किया। मौके पर डॉ. भूपेंद्र कुमार ने कहा कि पेंशन शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे का सहारा है और अगर सरकार को लगता है कि पेंशन इतनी ही खराब है तो फिर जनप्रतिनिधि पेंशन का लाभ क्यो उठा रहे है। मौके पर प्राचार्या डॉक्टर वेदकुमारी, प्रताप कुमार, मंजू मगन, नीना झोकरा, आदि मौजूद रहे। उधर आरके पीजी कालेज में शिक्षकों ने शिक्षण कार्य बहिष्कार करते हुए दूसरे दिन धरने में बैठे। मौके पर प्रोफेसर कृष्णपाल देशवाल, आरपी शर्मा,  प्राचार्या अरविंद कुमार एमसी जैन, संजीव कुमार, कर्मचारी शिवकुमार  समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें