फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फर्जीवाड़ा कर जमीन पर 8.50 लाख का लोन लिया, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 05 Oct 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। हरियाणा निवासी किसान ने फर्जीवाड़ा कर खरीदी गई जमीन पर साढ़े आठ लाख रुपये का ऋण लेने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर कैराना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा निवासी जरनैल सिंह ने अदालत के माध्यम से कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसने 2016 में कैराना तहसील क्षेत्र के मौजा बलहेडा परगना बडौली में 1.2960 हेक्टेयर भूमि में से 0.8480 हेक्टेयर कृषि भूमि राशिद निवासी बलहेडा से 10 लाख रुपये में खरीदी थी। आरोप है कि राशिद ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा कैराना के प्रबंधक और फील्ड ऑफिसर से मिलीभगत कर राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर उसकी खरीदी हुई कृषि भूमि पर फर्जी मॉर्गेज डीड तैयार करा दी और तीन मई 2023 को बैंक से 8.50 लाख रुपये का ऋण ले लिया।
28 जून 2026 को वह अपने साथियों के साथ पंजाब नेशनल बैंक की कैराना शाखा पहुंचा और जमीन पर लिए गए ऋण के संबंध में बैंक अधिकारियों से बातचीत की। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे और उसके साथ आए लोगों को बैंक से बाहर निकाल दिया। राशिद को बैंक से निकाली गई 8.50 लाख रुपये की रकम जमा करने को कहा। जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजकुमार बघेल ने बताया कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें