फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में टैबलेट, स्मार्ट फोन वितरण का हुआ लाइव प्रसारण

विज्ञापन
लखनऊ में र्स्माट फोन वितरण कार्यक्रम में भाग लेती एल्पाइन स्कूल जलालाबाद की छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का कालेजों में लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

आरके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में उनके कालेज से 48 छात्र लखनऊ गए हैं। कालेज के छात्र इस योजना को लेकर उत्साहित दिखाई दिए।
अल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन की छात्रा आस्था को सीएम योगी आदित्यनाथ ने टैबलेट प्रदान किया। कालेज प्रबंध समिति के सदस्यों ने बताया कि लखनऊ में प्रदेश सरकार द्वारा वहां पर मौजूद सभी सभी छात्र-छात्राओं में से 30 ऐसे छात्र-छात्राओं का चयन किया, जिनको मुख्यमंत्री ने अपने कर कमलों से स्मार्ट फोन और टैबलेट प्रदान किए । इनमें से शामली जिले में उनके कालेज की बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा आस्था चौहान को भी मुख्यमंत्री के हाथों से टैबलेट मिला है। शामली जिले से 200 छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिए गए, जिनमें 49 छात्र अल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन के शामिल रहे। कालेज प्रबंध समिति से नितिन गर्ग, विनीत बंसल, कमल गर्ग, मैनेजर शंकर नामदेव, प्राचार्य रामकिशोर ने छात्रों को बधाई दी। कालेज से प्रवीण कुमार व विवेक कुमार नोडल अधिकारी के रूप में सभी छात्र-छात्राओं के साथ लखनऊ में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें