शामली आर्दशमंडी पुलिस द्वारा पकडा शराब का आरोपी
- फोटो : SHAMLI
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब की नौ पेटी बरामद की है।
आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कपिल गौतम ने बताया कि मंगलवार शाम को पुलिस टीम माजरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ी अंडरपास से होकर कार से शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसी दौरान बनत की तरफ से आ रही कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें नौ पेटी अंग्रेजी शराब और नौ लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें: यूपी: अवैध शराब की 376 पेटी के साथ दबोचे गए छह तस्कर, माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि कार और शराब को कब्जे में लेकर आरोपी राजवीर उर्फ ठाकुर निवासी जवाहर नगर कस्बा बनत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/