फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लाइन ब्रेकडाउन और फाॅल्ट ने रुलाया

Tue, 26 May 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
आदर्श मंडी क्षेत्र में बिजली फाल्ट ठीक करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी। ऊर्जा निगम - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
विज्ञापन
शामली। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली के नखरे भी शुरू हो गए है। रविवार रात आदर्श मंडी फीडर में ब्रेकडाउन होने और रजबहे के पास पोल में अज्ञात वाहन की टक्कर से शहर की बिजली आपूर्ति रातभर बाधित रही। सुबह भी बिजली नहीं होने से पीने के लिए भी लोग परेशान रहे। लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड निवासी मांगेराम और मनोज कुमार का कहना है कि रात करीब साढ़े दस बजे बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। रातभर गुरुद्वारा रोड, कांबोज कॉलोनी, मुजफ्फरनगर रोड, बड़ा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रही। माजरा रोड क्षेत्र में भी यही स्थिति बनी रही। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।

बार-बार शिकायत के बावजूद कॉल रिसीव नहीं कर रहे अधिकारी
शामली। बनत निवासी जावेद और शामली के मनोज कुमार का कहना है कि बिजली कट लगना अब आम बात हो गई है। ऊर्जा निगम के अधिकारी कॉल तक रिसीव नहीं करते, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। कैराना निवासी जिशान का कहना है कि हाल ही में ऊर्जा निगम अधिकारियों ने जिलेभर में बिजली के तार बदलने का कार्य कराया था, लेकिन इसके बावजूद कटौती जारी है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

18 प्रतिशत बढ़ी बिजली की खपत

जिले में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। बिजली खपत में करीब 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष जिले में 94.219 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई थी, जबकि इस बार इस माह यह बढ़कर 112.020 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है।


लोगों को बिजली कटौती से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। कई बार फाॅल्ट आने के कारण परेशानी होती है। टीम को 24 घंटे अलर्ट रखा गया है और जल्द आपूर्ति सुचारु कराने का प्रयास किया जाता है। - विनीत कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें