फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह हल्का कोहरा, पूरे दिन निकली धूप

विज्ञापन
शामली में कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सुबह हल्का कोहरा, पूरे दिन निकली धूप
विज्ञापन

शामली। सुबह आकाश में हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर में धूप निकली, जिससे मौसम गरम हो गया। दिन धूप निकलने से फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी प्रतीत हुई। गर्मी होने से लोगों ने गर्म कपड़े कम कर दिए। दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलती रही।
एक सप्ताह से मौसम में सुधार हो रहा है। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही आकाश में हल्का कोहरा छा गया। कोहरा खत्म होने के बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। पूरे दिन धूप निकलने से फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हुआ। दिन में 10 किमी की रफ्तार से हवा चली। दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सोमवार तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले सप्ताह मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम मिश्रित रहेगा।

शामली में कोहरे में गुजरते वाहन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें