फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझता रहा शहर, गन्ना वाहनों के सड़कों पर लगी रही लाइनें

विज्ञापन
शामली गुरुद्वारा किराए पर लगा जाम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जाम से जिंदगी का हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन

शामली। चीनी मिल के अंतिम चरण में भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिली है। लगातार दूसरे दिन गन्ना वाहनों से लगे जाम से शहर जूझता रहा, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी है। इस दौरान एंबुलेंस और अन्य वाहन जाम में फंसे रहे।
शामली चीनी मिल का पेराई सत्र अंतिम चरण में चल रहा है। मिल ने भी आखिरी दौर में गन्ना पर्ची का इंडेंट ज्यादा दे दिया। इसके चलते किसान गन्ने की ट्रालियां और बोगी लेकर मिल पर पहुंच गए। दो दिन से पूरा शहर गन्ने के जाम से जूझ रहा है। मिल रोड से लेकर एमएसके रोड पर एक तरफ विजय चौक तक तो दूसरी तरफ गुरुद्वारा तिराहे तक गन्ने के वाहन सड़कों पर खड़े है। इसी तरह हनुमान रोड से लेकर बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक तक गन्ने की ट्रालियों की लाइन लगी रही। बुढ़ाना रोड पर भारी वाहनों का आवागमन रहने से लोग जाम में फंसे रहे। रेलपार बाईपास में भी वाहनों का लोड बढ़ने से जाम लगा रहा। इसी तरह शहर के बीच में मेन रोड का हाल रहा। लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार में सामान खरीदने आए लोगों को निकलने में परेशानी हुई। दुपहिया वाहन और पैदल भी निकलने का रास्ता नहीं था।
विज्ञापन

उधर, शामली चीनी मिल के सीनियर केन मैनेजर दीपक राणा ने बताया कि मिल में तकनीकी खराबी के कारण जाम की समस्या बनी है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे मिल खराबी के चलते डेढ़ घंटा बंद रही। इसके बाद 11 बजे, फिर साढ़े 12 बजे और इसके बाद डेढ़ बजे मिल बंद होने से दिन में चार घंटे तक मिल तकनीकी खराबी की वजह से बंद रही। उन्होंने बताया कि गन्ने की पेराई की स्पीड बढ़ाई गई है ताकि गन्ने का जाम जल्द खत्म हो जाए। इसके अलावा किसानों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर सुबह ही मिल में तकनीकी खराबी की जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन

जाम में फंसी रही एंबुलेंस
शामली। मंगलवार दोपहर को गन्ना वाहनों के जाम में एमएसके रोड पर अग्रसेन पार्क के सामने एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। एंबुलेंस के चालक ने बताया कि वह एंबुलेंस में एक गांव से डिलीवरी का केस लेकर अस्पताल जा रहा है। पुलिस और एंबुलेंस चालक ने किसी तरह रास्ता दिलाकर एंबुलेंस को जाम से निकाला। उधर, पुलिस दिनभर गन्ना वाहनों की लाइन लगवाने और चौराहे पर रास्ता खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही।

शामली मुजफ्फरनगर मार्ग पर लगा भीषण जाम- फोटो : SHAMLI

शामली रेल पर बाईपास पर लगा वाहनों से भीषण जाम- फोटो : SHAMLI

शामली एमएसके रोड पर गन्ने के वाहनों से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड़- फोटो : SHAMLI

शामली गन्ने के जाम मैं हंसी एंबुलेंस- फोटो : SHAMLI

शामली धीमान पुरा मार्ग पर लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली धीमान पुरा मार्ग पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

शामली धीमान पुरा फाटक पर लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें