फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी में रोशनी पैदा करती है तालीम

Tue, 23 Feb 2016 12:36 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। मोहल्ला खैल स्थित मदरसा जामिया अरबिया कासिमुल उलूम में 11 छात्रों के द्वारा कुरान शरीफ मुकम्मल करने पर छात्रों को मदरसे के प्रबंधक मौलाना सैय्यद बदरूल हुदा कासमी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


मौलाना मजहरूल हुदा ने फरमाया कि तालीम एक रोशनी है जिससे दुनिया में जो अंधेरा है वह छंट जाता है, और दुनिया रोशन हो जाती है। इसी तरह से इंसान की जिंदगी में भी तालीम रोशनी पैदा करती है। इसलिए हर इंसान को अपने बच्चों को तालीम दिलानी चाहिए।  आज भी मुस्लिम समाज तालीम के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है।

 मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की कि वह बच्चों को दीनी व दुनियावी तालीम जरूर दिलवाएं। इस दौरान मौलाना शफीक, मौलाना आबिद, कारी खालिद, कारी नईम, हाफिज नसीर, शाहरूख, अंसार अहमद, इलियास सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें