कैराना क्षेत्र के गांव हिंगो खेड़ी में झोलाछाप क्लीनिक की जांच करते एसीएमओ डॉ अशोक हांडा
- फोटो : SHAMLI
कैराना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव हिंगोखेड़ी में क्लीनिक पर जांच की। मौके पर बिना ड्रग्स लाइसेंस के एलोपैथिक दवाइयां मिलने और रजिस्ट्रेशन का पंजीयन नहीं मिलने पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसीएमओ डा. अशोक हांडा के नेतृत्व में हिंगोखेड़ी में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने गांव में स्थित चौहान क्लीनिक पर जांच की तो वहां मौके पर काफी मात्रा में एलोपैथिक दवाई मिली। लेकिन मौके पर ड्रग्स लाइसेंस नहीं दिखाया गया। इसके अलावा डा. एचकेएम चौहान से जब डॉक्टरी पंजीयन के कागज दिखाने को कहा गया तो वे मौके पर कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। एसीएमओ डा. अशोक हांडा ने बताया कि हिंगोखेडी में चौहान क्लीनिक पर ड्रग्स लाइसेंस व डाक्टरी डिग्री के कागज नहीं मिलने पर क्लीनिक सील कर दिया गया है।