फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंधेड़ी गांव में फिर मचा तेंदुए का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। क्षेत्र के जंधेड़ी गांव में शुक्रवार को फिर से तेंदुआ देखे जाने का शोर मचा। मामला ग्राम प्रधान तक पहुंचा उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग को सूचित कर दिया है। उधर जिला वन अधिकारी ने कहा कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

गांव में पिछले करीब एक महीने में तीन चार बार तेंदुआ होने का शोर मच चुका है। शुक्रवार को फिर से शोर मचा। प्रधान के पति हरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने उन्हें इसकी सूचना दी। बताया कि गांव में खेतों की तरफ तेंदुए को देखा गया है। बकौल प्रधान पति एक युवक ने उन्हें एक फोटो भी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह तेंदुआ गांव के जंगल में नील गाय आदि पशुओं पर भी हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। इस वजह से गांव वाले खेत में जाने से भी डर रहे हैं। प्रधान के पति ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर उन्होंने थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
अभी तक उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। जो फोटो दिखाई जा रही है वो बाघ (शेर) का है जबकि शोर तेंदुए का मच रहा है। ऐसे में संभावना है कि यह फोटो गांव की बजाय कहीं ओर का हो सकता है। इस इस पूरे एरिया में बाघ है ही नहीं। गांव में वन विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। संजीव कुमार, डीएफओ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें