फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदा हुए गणपति, उड़ा अबीर-गुलाल

Tue, 22 Sep 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री गणेश जी विशेष पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने नगर में अबीर-गुलाल उड़ाकर भव्य शोभायात्रा निकाली। श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


17 सितंबर को श्री गणेश चतुर्थी के मौके पर नगर के मंदिर ठाकुर द्वारा समिति के तत्वावधान में  श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करते हुए विशेष-पूजा अर्चना की गई।  मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने श्री गणेश पूजा का शुभारंभ किया। सोमवार को ठाकुरद्वारा मंदिर समिति के तत्वावधान में श्रीगणेश जी की बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

श्री गणेश शोभ यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, धीमानपुरा रोड, गुरुद्वारा रोड, एमएसके रोड से होते हुए एसटी तिराहे पर शोभायात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन


मंदिर समिति के पदाधिकारियों-श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्री गणेश शोभायात्रा में शिव परिवार, भारत माता, खाटू श्याम की सुंदर झांकी शामिल रही। मंदिर समिति के पदाधिकारी गणेश प्रतिमा को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, धर्म प्रकाश, आकाश वर्मा, अनुज वर्मा, आशू, सोमपाल, ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें