फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, वादकारी रहे परेशान

Fri, 15 Nov 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना/ऊन। गाजियाबाद की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को भी वकीलों ने शामली, ऊन और कैराना में हड़ताल रखी। शामली में वकीलों ने धरना भी दिया।
विज्ञापन


शामली में धरनारत वकीलों ने कहा कि कई दिन बीतने के बाद भी अधिकारी गाजियाबाद में लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, लाठीचार्ज करने वालों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्रवाई नहीं होने तक धरने और हड़ताल की चेतावनी दी। धरना देने वालों में विवेक कुमार, प्रदीप पंवार, सन्नी निर्वाल, बिजेंंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं ऊन में आवश्यक कार्य भी नहीं कराए गए। अधिवक्ताओं की लगातार हड़ताल के कारण कचहरी में वादकारियों के नहीं आने के कारण कचहरी सूनसान नजर आई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में हड़ताल लगातार जारी रहेगी। इसके अलावा ऊन में भी वकील हड़ताल पर रहे, जिसके कारण वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वकीलों ने गाजियाबाद में लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें