फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटाई जाए ः मलिक

Thu, 01 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस विधायक पंकज मलिक ने नियम 51 के तहत विधानसभा में सवाल उठाते हुए शामली जनपद में शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटवाने की मांग की। 
विज्ञापन


बुधवार को सदन में उन्होंने कहा कि शामली अतिसंवेदनशील जनपद है। यहां अपराध अधिक होने के कारण लोगों में भय व असुरक्षा का माहौल बना रहता है। यहां शस्त्र लाइसेंस पर सरकार और न्यायालय द्वारा रोक लगा रखी है। अत: लोक महत्व के विषय पर संज्ञान लेते हुए शासन को शामली जनपद में शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटवाई जानी चाहिए। उधर, 23 अगस्त को विधायक पंकज मलिक ने विधानसभा में सवाल उठाकर शामली नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से अवगत कारया था।

उसके जवाब में नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि शामली में जल निकासी हेतु नालों तथा सीवर लाइन डालने के लिए भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित अमृत योजना हेतु कुल 209.18 करोड़ रुपये की कार्य योजना तैयार की गई है। वर्तमान में शहर के मुख्य नाले को पक्का करने हेतु 13 वें वित्त आयोग से शहर के आगे खेड़ीकरमू सीमा के अंतर्गत नाले का निर्माण कराया गया है। 14 वें वित्त आयोग से उक्त नाले को पक्का करने हुते 83 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वर्षा ऋतु से पूर्व सभी बड़े नालों की सफाई करा दी गई है। उक्त के साथ ही नगर विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित नगरीय जल निकासी योजना से वित्तीय वर्ष 2014-15 में नगर पालिका शामली को नालों के निर्माण हेतु 93.93 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति निर्गत की गई है। इस प्रकार नगर पालिका शामली में जल निकासी की समस्या से निपटने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें