फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली में पेयजल टंकी निर्माण के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 31 Jan 2026 02:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

शामली के झिंझाना क्षेत्र में पेयजल टंकी निर्माण के दौरान सरिया 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे करंट लगने पर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रंगाना में शनिवार को पेयजल टंकी के निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माण के दौरान मजदूर सरिया लगा रहे थे, तभी अचानक सरिया पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता की मौत: पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार, गांव में नाकेबंदी-भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन


 मौके पर ही चली गई मजदूर की जान
करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय मजदूर धर्मेंद्र पुत्र नन्हा निवासी गांव नौसाना, थाना दिनावर, जनपद बदायूं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें