फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में तैयार हो रहा लेबर रूम, प्रसव की जल्द मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रसव के लिए लेबर रूम में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते सीएमएस। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में जल्द ही गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए लेबर रूम को तैयार किया जा रहा है। ऑपरेशन थियेटर पहले से ही तैयार है। शासन से महिला चिकित्सक की नियुक्ति न होने पर निजी चिकित्सक की अनुबंध पर ऑनकॉल व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल 16 अगस्त 2021 को शुरू हुआ था, लेकिन शासन ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति न होने से अभी तक प्रसव (डिलीवरी) की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है।अब शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में प्रसव की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल में प्रसव के लिए लेबर रूम तैयार किया जा रहा है। लेबर रूम में सफाई का कार्य चल रहा है। इसके अलावा पानी, बैड, उपकरण आदि व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं।
शुक्रवार को सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहुजा ने लेबर रूम में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव की सुविधा इसी महीने में शुरू होने की उम्मीद है। लेबर रूम तैयार किया जा रहा है। ऑपरेशन थियेटर पहले से ही तैयार है। प्रशिक्षित स्टाफ नर्स सामान्य प्रसव कराएंगी जबकि ऑपरेशन के लिए निजी महिला चिकित्सक को ऑनकॉल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

- सीएचसी पर भी ऑपरेशन की सुविधा नहीं
सीएचसी शामली पर गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। पहले यहां पर महिला चिकित्सक होने के कारण ऑपरेशन की सुविधा थी। करीब दो माह पहले संविदा पर नियुक्त महिला चिकित्सक ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीएचसी में महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हुई है। स्टाफ नर्स द्वारा ही गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें