फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग ने साप्ताहिक बंदी का कराया पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। साप्ताहिक बंदी को पूरी तरह लागू कराने के लिए सहायक श्रम आयुक्त ने अपनी टीम के साथ बाजारों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस दिया।
विज्ञापन

प्रशासन ने बुधवार के दिन कैराना नगर में साप्ताहिक बंदी घोषित कर रखी है। साप्ताहिक बंदी को पूरी तरह लागू कराने के लिए बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे सहायक श्रम आयुक्त संतोष अग्रहरि अपनी टीम के साथ बाजारों में पहुंचे। जहां पर सहायक श्रम आयुक्त ने बाजारों में निरीक्षण किया। इस दौरान चौक बाजार में सुरेंद्र कुमार विनोद कुमार की एक दुकान खुली मिली।
जिस पर श्रम विभाग की टीम ने व्यापारी को दुकान खोलने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक दुकान खुली मिली। जिसको नोटिस कारण बताओ नोटिस दिया गया है। कल तक व्यापारी अगर नहीं आता है तो उसका चालान कर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें