फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के लिए लैब तैयार, तारीख का इंतजार

विज्ञापन
शामली जैन कन्या इंटर कॉलेज में लैब का निरीक्षण करती प्रधानाचार्या रूचिता ढाका। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
परीक्षा के लिए लैब तैयार, तारीख का इंतजार
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए कॉलेजों में तैयारी चल रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले मार्च महीने में प्रयोगात्मक परीक्षा होने की संभावना है। कोरोना की वजह से बंद चल रही प्रयोगशालाओं में परीक्षा को लेकर तैयारी की गई है। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से तिथि घोषित नहीं हुई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की 2022 की परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि मार्च के अंत में या अप्रैल के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बोर्ड की लिखित परीक्षा से पूर्व प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी हैं। कोरोना की वजह से दो साल से शिक्षण कार्य बाधित रहा। इसके चलते दो साल से कॉलेजों में प्रयोगशाला भी बंद चल रही थीं। पिछले साल तो बोर्ड की परीक्षाएं भी निरस्त हो गई थीं और सभी विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया था। अब कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में आने पर बोर्ड परीक्षाएं कराने की तैयारी है। इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी हैं। इसे देखते हुए कॉलेजों में अपने स्तर पर प्रयोगशालाओं को तैयार किया जा रहा है। अधिकतर कॉलेजों ने प्रयोगशाला में तैयारी पूरी होने का दावा करते हुए प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता श्रवण कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला पूरी तरह से तैयार है। उपकरण और अन्य सामग्री उपलब्ध है। बोर्ड की तरफ से प्रयोगात्मक परीक्षा की तारीख का इंतजार है। जैसे ही तारीख मिलती है, प्रयोगात्मक परीक्षा करा दी जाएगी। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि कॉलेज में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं हैं। सभी में प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए तैयारी कर ली गई है। बोर्ड से दिशा-निर्देश प्राप्त होने का इंतजार है। उम्मीद है मार्च में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो जाएंगी।
विज्ञापन

बोर्ड से अभी प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के संबंध में गाइडलाइन नहीं मिली है। अभी प्रयोगात्मक व लिखित परीक्षाओं की तारीख घोषित नहीं हुई है। बोर्ड से जैसे ही दिशा-निर्देश मिलते हैं, उसी के अनुसार परीक्षाएं कराई जाएगी सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें