फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल

Tue, 01 May 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। दिन में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल है। दिन में गरमी और रात में बादलों की गर्जना के बाद तेज हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिली। पिछले कई दिन से दिन में धूप व  लू के कारण लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दिन निकलते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


दोपहर चार बजे मौसम का मिजाज गरम रहा। दिन का तापमान  37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व 7 किमी प्रति घंटा हवाएं व मौसम की आर्द्रता 60 प्रतिशत रिकार्ड की गई है। शाम छह बजे के बाद हल्के बादल आकाश में छाए गए। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मेरठ  के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलूवालिया का कहना  कि ऐसा मौसम आगामी 15 मई तक रहेगा। इस बार एक जून तक वेस्ट यूपी के जिलों में मानसून समय पर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें