फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया

Fri, 04 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुष्ट आश्रम में पहुंच चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली में भैंसवाल रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों को कुष्ठ एवं क्षय रोग के प्रति जागरूक करने के लिए  कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रोगों के लक्षण और उससे बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बताई गईं।
विज्ञापन


जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. भानु प्रकाश ने बताया कि कुष्ठ आश्रम में 37 लोग कुष्ठ रोग से पीड़ित हैं। वे उपचार के साथ ही कुछ सावधानियां बरतते हुए सामान्य जीवन जी रहे हैं। कुष्ठ रोग कार्यालय की टीम के सदस्य जावेद खान ने मरीजों की जांच की।

उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति के त्वचा पर पीले अथवा लाल घावों में कम संवेदना मिलती है तो ऐसे लक्षण कुष्ठ रोग के हो सकते हैं। इस प्रकार का कोई भी लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जांच करानी चाहिए। इसकी जांच एवं उपचार निशुल्क है। 
विज्ञापन


टीम के सदस्य शबी आजम ने कहा कि कुष्ठ रोग की तरह टीबी की बीमारी से बचाव के लिए भी सजग होेने की जरूरत है। उन्होंने सभी लोगों को बताया कि अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे दो हफ्ते से अधिक की खांसी हो या खांसी के साथ बलगम आता हो।  शिविर में राहुल त्यागी, कासिफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें