आरके डिग्री कॉलेज में प्राचार्य का घेराव करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर शहर के आरके कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने प्राचार्य को पत्र देते हुए छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को एबीवीपी के जिला संयोजक निविश कुमार के नेतृत्व में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने को लेकर शहर के आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य कृष्णपाल देशवाल का आफिस में घेराव किया। निविश कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव हो चुका है। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों के लिए
छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद भी कॉलेज प्राचार्य चुनाव की तिथि घोषित नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि मेरठ के कई कॉलेजों में चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर चुनाव कराने की मांग की है।
उधर, प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि कालेज में 6 नवंबर तक बैक परीक्षा है। इसके बाद मीटिंग कर 15 दिसंबर से पहले कॉलेज में तिथि घोषित कर चुनाव कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बंटी, शुभम बेनीवाल, मोहित, रजत, सचिन, प्रदीप, नमन, पारस कोरी, अरविंद, सम्राट, शिवम कालखंडे, मनीष कालखंडे आदि मौजूद रहे।