फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोगियों की सेवा करें

Mon, 30 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएचसी में दिलाया रोगियों की सेवा का संकल्प। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। क्षय रोग दिवस पर सोमवार को सरकारी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों ने सभी को कुष्ठ रोगियों की सेवा का संकल्प दिलाया। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. भानु प्रकाश ने कहा कि यदि आपके आसपास कुष्ठ रोगी हों तो उनका समय से उपचार शुरू करवाएं।  
विज्ञापन


उन्होंने कुष्ठ रोगी को पहले अस्पताल ले जाकर उसका उपचार दिलाने और कुष्ठ रोगी के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव न करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग गंभीर बीमारी है। इस कारण आदमी अपंग भी हो सकता है। लेकिन इसका इलाज संभव है। उन्होंने सभी से इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए सहयोग की भी शपथ दिलाई ताकि राेगी जल्दी बेहतर हो सकें। डा. सफल कुमार, शबी आजम, राहुत त्यागी, डा. वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें