फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक नाम के दो पात्र दर्शा कर ली किसान सम्मान निधि, 342 मामले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पात्र न होते हुए भी हजारों लोगों के खाते में राशि डाल दी गई। यही नहीं किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए जिले के 342 लोगों ने खुद के नाम अलग-अलग दर्शा डबल पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लिया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने सर्वे किया तो 342 लोगों के खातों में 19 लाख रुपये गलत तरीके से भेजे जाने की बात सामने आई। इसके अलावा जिले के 324 लोगों ने आयकर के दायरे में रहते हुए भी योजना का लाभ लिया अब विभागीय अधिकारियों ने वसूली की तैयारी कर ली है।
304 मृतकों के खाते में भेज दी निधि : विभागीय अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि जिलेभर के 304 ऐसे लोग रहे, जिनके मरने के बाद भी खातों में राशि भेजी जाती रही। 31 लाख की वसूली अब इनके परिजनों से विभागीय अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

आखिर किसकी मिलीभगत से लिया लाभ : विभागीय अधिकारी जांच में जुट गए हैं कि अपात्रों ने आखिर विभाग के किस कर्मचारी की मिलीभगत से योजना का लाभ लिया था। माना जा रहा है कि बिना विभागीय कर्मचारी की मिलीभगत के यह संभव नहीं हो सकता।
छह हजार मिलती है राशि : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। ये राशि किसानों के खाते में चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें