फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पोल टूटने के कारण चार गांवों की बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। जिजौला गांव में प्राइवेट अस्पताल के पास एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने गाड़ी बैक करते समय बिजली के खंभे को टक्कर मार दी, जिससे सकौती फीडर की 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन का खंभा तोड़ दिया।
विज्ञापन

चौसाना, जिजौला, भड़ी और बल्लामजरा गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। बिजली कटौती के कारण इन गांवों के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस समय गेहूं की फसल को अंतिम सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन बिजली न होने से खेतों की सिंचाई रुक गई। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही बिजली बहाल नहीं हुई तो उनकी फसलें सूख सकती हैं, जिससे भारी नुकसान होगा।
जेई मुबीन खान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। जल्द ही एफआईआर दर्ज कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें