फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को मारकर जमीन में दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला दयानंद नगर में पालतू कुत्ते को मारकर जमीन में दफनाने का आरोप लगाते हुए मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में तहरीर दी। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते को खींचकर ले जाते हुए लाठी-डंडे से लैस तीन-चार लोग दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात मोहल्ला दयानंदनगर निवासी शालू ने मोहल्लेवासियों के हस्ताक्षरयुक्त तहरीर कोतवाली में दी गई। इसमें कहा गया है कि उनका काले रंग का पालतू कुत्ता परिवार के सदस्य की तरह था। पांच जुलाई की रात को कुत्ता अचानक गायब हो गया। तलाशी के दौरान पता चला कि कुत्ते को घर के बाहर से मोहल्ले के तीन-चार लोग खींचकर ले गए थे और लाठी-डंडों व रॉड से पीटकर उसे मार दिया। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुत्ते को खींचकर ले जाते हुए लाठी-डंडे से लैस तीन-चार लोग दिखाई दिए। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि आरोपियों ने कुत्ते को मारकर जमीन में दबा दिया था, लेकिन जब बात खुलने लगी तो वहां से निकालकर कहीं दूसरी जगह फेंक दिया।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि कुत्ता आवारा था और उसने किसी लड़की को काट लिया था। उस लड़की के परिवार के लोग कुत्ते को पकड़कर कहीं दूसरी जगह छोड़ आए। एसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि यह मामला जानकारी में नहीं आया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें