कैराना। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान भवन कुरुक्षेत्र द्वारा योग एवं स्वस्थ मानव जीवन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को योग व प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व समझाया गया।
उद्घाटन भाजपा सांसद हुकुम सिंह, प्रधानाचार्य राजीव कुमार, जयप्रकाश, मदन सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य वक्ता विवेक कुमार योग प्रशिक्षक तिहाड़ जेल दिल्ली ने छात्रों को योग का मानव जीवन में महत्च समझाया। प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने सभी अतिथियों का बैज लगाकर व माल्यार्पण करके स्वागत किया।
कार्यशाला के दौरान दोपहर के समय कार्यशाला के संयोजक आनन्द प्रसाद व मुख्य वक्ता डा राजपाल आर्य ने छात्रों को प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व बताया। ब्रह्म कुमारी राजयोगिनी राज दीदी, कार्यशाला के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सुभाष ऐरन व प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने सरस्वती वंदना की।
कार्यशाला में सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर इंटर कालेज के भाई बहनों ने भाग लिया। राहुल, अंकित, आशुतोष, अनिकेत, नीशू, नेहा, सृष्टि, मीनाक्षी, वाणी, सायबा आदि ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शियानंद, अनिल कुमार, रामनाथ, मनोज, दीपक, गीता, अनुपमा आदि मौजूद रहे।