फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशी त्यागी व मिलन ने जीती शाटपुट प्रतियोगिता

विज्ञापन
थानाभवन के दिव्या पब्लिक स्कूल में क्रीडा प्रतियोगिता के समापन पर सम्मानित छात्र - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खुशी और मिलन ने जीती शॉटपुट प्रतियोगिता
विज्ञापन

थानाभवन। दिव्या पब्लिक स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुई। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। शॉटपुट में खुशी त्यागी और मिलन ने बाजी मारी। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरेे दिन बालिकाओं की शॉटपुट प्रतियोगिता में खुशी त्यागी ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालकों की शाटपुट में मिलन ने प्रथम, हेमंत नेे द्वितीय व सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में दिव्या पब्लिक स्कूल थानाभवन की छात्राओं ने दिव्या पब्लिक स्कूल बड़गांव की छात्राओं को शिकस्त दी। बालकों के मुकाबले में बड़गांव की टीम ने थानाभवन की टीम को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। दूसरे दिन के समापन पर प्रबंधक महिपाल सिंह राणा, प्रधानाचार्य रॉय अब्राहम, उप प्रधानाचार्य लाजपत राय गिरधर, बड़गांव संस्था की प्रधानाचार्य जीवा तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आदेश, सचिन, मोहित, पूनम, मनीष, वीर सिंह, इशिका, प्रीति, जयश्री, पंकज, रिंकू और प्रियंका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें