फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

--गोलाफेंक में कपिल बेनीवाल और मीनाक्षी प्रथम, --वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
थानाभवन के चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते थानाप्रभारी संदी? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गोला फेंक में कपिल बेनीवाल और मीनाक्षी प्रथम
विज्ञापन

जलालाबाद। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाओं को प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को कस्बे के चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ थानाभवन के थानाध्यक्ष संदीप बालियान एवं प्राचार्या डाक्टर नीरज रानी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। थानाध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिताओं को शुभारंभ किया। पहले दिन गोला फेंक, डिस्क थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, निशानेबाजी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। गोला फेंक में प्रथम स्थान पर कपिल बेनीवाल एवं मीनाक्षी रहे। डिस्क थ्रो में प्रथम स्थान पर कपिल बेनिवाल एवं साक्षी रहे। लंबी कूद में प्रथम स्थान पर नितिन एवं सोनिया रहे। निशानेबाजी में प्रथम स्थान पर मनोज कुमार एवं साक्षी रहे। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्या डाक्टर नीरज रानी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें