फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली की बिटिया खुशबू चौहान को मिला बेस्ट आफ दा डायटिशियन 2019 का अवार्ड --शहर में हुआ मंदिर समिति ने किया अभिनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशबू चौहान को मिला अवार्ड
विज्ञापन

शामली। दिल्ली मेें सम्मानित हुई शामली की बिटिया खुुशबू चौहान का शहर के सैन समाज के शिव मंदिर में कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की ओर से शाल ओढ़ाकर व शील्ड -पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के बूढ़ा बाबू मोहल्ले निवासी दिनेश चौहान की पुत्री खुशबू चौहान ने बताया कि गत 26 दिसंबर 2019 को दिल्ली के एक होटल में बेस्ट आफ दा डायटिशियन 2019 के अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह भारत सरकार के वित्त एंड कारपोरेशन के अनुराग ठाकुर, एयर मार्शल डायरेक्टर पवन कुमार, आर्मी चीफ विपिन रावत मौजूद रहे। दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार को शहर के अजुध्या चौक के पास शिव सैन मंदिर के परिसर में आयोजित समारोह में मंदिर समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने दिनेश चौहान की बिटिया खुशबू चौहान को शाल ओढ़ाकर, शील्ड व पुष्प भेंटकर अभिनंदन किया। इस मौके पर मंदिर के संरक्षक अतर सिंह, अध्यक्ष दिनेश चौहान, उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, सचिव राजकुमार, उपसचिव सुधीर कुमार, किरणपाल सिंह, अरुण सरोहा, गोपाल सिंह, श्रीचंद दरोगा आदि समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें