कैराना बार संघ के चुनाव में मतदान करते अधिवक्ता ।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में कैराना बार एसोसिएशन की वर्ष 2018 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर चौधरी खड़क सिंह चौहान, महासचिव पद पर संजय कश्यप, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सैनी और सह सचिव प्रशासनिक पद पर मनीष कौशिक ने जीत हासिल की।
बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की वर्ष 2018 की कार्यकारिणी के गठन के लिए एल्डर कमेटी के चेयरमैन जमशेद अली और सदस्य सुरेश चंद शर्मा, शमीम अहमद, सत्यवीर सिंह, प्रदीप कुमार जैन की देखरेख में बार भवन में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। 215 मतदाताओं में से 210 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक बजे मतदान संपन्न होने के बाद दो बजे से मतगणना शुरू की गई। अपराह्न तीन बजे एल्डर कमेटी ने चुनाव परिणाम घोषित किए। अध्यक्ष पर खड़क सिंह चौहान 128 ने राजबीर सिंह 82, महासचिव पद पर संजय कश्यप 99 ने सालिम अली 86, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सैनी 128 ने नायाब सिद्दीकी 82, सह सचिव प्रशासन पद पर मनीष कौशिक 138 ने नीरज सैनी 72 को हराया। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम गोयल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी कौशिक, सह सचिव पुस्तकालय सदारत अली, वरिष्ठ सदस्य बाबूराम, कनिष्ठ सदस्य अहसान, हर्षवर्धन, मुजम्मिल अहमद और सखावत निर्विरोध निर्वाचित किए गए।