फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में खरड़ और बुढ़ाना की टीमों का जलवा

Mon, 05 Oct 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। तहसील स्तरीय जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में किसान इंटर कॉलेज खरड़ और डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना  की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट के लिए 12 खिलाड़ियों को चयन किया गया।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव खरड़ के किसान इंटर कॉलेज में रविवार को तहसील स्तरीय जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर, डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना और किसान इंटर कॉलेज खरड़ की टीमों के बीच मैच हुए, जिसमें किसान इंटर कॉलेज खरड़ ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर को पांच विकेट से पराजित किया।

दूसरे मैच में डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना की टीम ने किसान इंटर कॉलेज खरड़ की टीम को दो रनों से हराया। अपने प्रदर्शन के बदौलत किसान इंटर कॉलेज खरड़ के बादल, मनीष, नीशू, मोहित, गौरव, शाहपुर कॉलेज से कुलदीप, वसीम, विनीत, तालिब और बुढ़ाना कॉलेज के विशाल, राजेश, अशरफ अली का चयन जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट के लिए हुआ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संयोजक किसान इंटर कॉलेज खरड़ के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर अशोक कुमार, अरुण कुमार, अमित मलिक, पंकज कुमार तथा पिंटू मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें