फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप चौधरियों का किसान आंदोलन में शामिल होने का निर्णय

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में बैठक करते किसान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खाप चौधरियों का किसान आंदोलन में शामिल होने का निर्णय
विज्ञापन

शामली। खाप चौधरी किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। मंगलवार को बहावड़ी में आयोजित बैठक में एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया गया। किस दिन आंदोलन में शामिल होना है इसकी तिथि अभी तय नहीं की गई। उधर, बैठक के दौरान पुलिस अधिकारी नजर रखे रहे।
बहावड़ी और लांक थांबे के अलावा खरड़ के थांबेदार एवं गठवाला खाप के गांवों के लोग बैठक में शामिल हुए। पंचायत में गठवाला खाप चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र मलिक, बहावड़ी थांबेदार श्याम सिंह, रविंद्र सिंह, मनोज मलिक, कृष्णपाल सिंह एवं जयपाल सिंह आदि ने एकजुटता पर जोर दिया। राजेंद्र मलिक ने बताया कि किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही आंदोलन में शामिल होने के लिए तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक भी बैठक में शामिल रहे। उधर, कालखंडे खाप की बैठक बुधवार को होगी। खाप के चौधरी संजय कालखंडे भी आंदोलन में शामिल होने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। बैठक की गतिविधि पर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह एवं एसएसआई सत्यनारायण दहिया नजर रखे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें