फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा की कोर्ट में तारीख आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पंजाब की नाभा जेल ब्रेक करने के मास्टर माइंड खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा की अवैध हथियारों के मुकदमे में बृहस्पतिवार को कोर्ट में तारीख है। कचहरी चौकी पुलिस ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

26 नवंबर 2016 को पंजाब की नाभा जेल तोड़कर खालिस्तानी लिब्रेशन फ्रंट के चीफ सहित पांच कैदियों को जेल से छुड़ाने के बाद देहरादून भागते समय खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा को कैराना पुलिस ने स्वचालित हथियारों व दर्जनों फर्जी आईडी के साथ गिरफ्तार किया था। कैराना पुलिस ने परविंदर के विरूद्ध फर्जी आईडी व अवैध हथियारों के दो अलग अलग मुकदमे दर्ज किए थे। वर्तमान में परविंदर उर्फ पिंदा पंजाब की भटिंडा जेल में सजा काट रहा है। अवैध हथियारों के मुकदमे में बृहस्पतिवार को परविंदर उर्फ पिंदा की सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में तारीख लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें